फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Health department team raided two pathology centers

स्वास्थ्य विभाग की टीम का दो पैथोलॉजी केंद्रों पर छापा

Sat, 27 Feb 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Health department team raided two pathology centers
बलिया जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य, राजस्व एवं पुलिस टीम ने शनिवार को नगरा कस्बा स्थित दो पैथोलॉजी केंद्रों पर छापा मारा। इस दौरान एक पैथोलॉजी खुला तथा एक बंद मिला। वहीं टीम पहुंचने से पहले ही अन्य पैथोलॉजी केंद्र धड़ाधड़ बंद हो गए।
विज्ञापन

बाजार में उप जिलाधिकारी रसड़ा मोतीलाल यादव, एडिशनल सीएमओ वीरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विवेक पांडेय पुलिस टीम के साथ एसके पैथोलॉजी पर छापा मारा। आधे घंटे से ऊपर जांच टीम कागजात खंगालती रही, लेकिन पैथोलॉजी संचालक के अनुपस्थित होने के कारण अल्ट्रासाउंड से संबंधित कोई कागजात नहीं मिल पाया। वहां कोई चिकित्सक भी नहीं था, पैथोलॉजी पर मात्र दो टेक्नीशियन मिले। एडिशनल सीएमओ ने बताया कोई वैध कागजात पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड से संबंधित नहीं मिला। इसके बाद जांच टीम ब्लॉक गेट के पास गई, जहां दुकान बंद मिली। इन दो केंद्रों के अलावा जांच टीम और कहीं नहीं गई, जिसको लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। जब कि अल्ट्रासाउंड की पांच एवं एक दर्जन पैथोलॉजी केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed