{"_id":"6a59222fb1a41cf3010d87d8","slug":"health-department-on-alert-after-detection-of-covid-patient-yet-negligence-in-opd-ballia-news-c-190-1-ana1001-168893-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कोविड मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लेकिन ओपीडी में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कोविड मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लेकिन ओपीडी में लापरवाही
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में बिना दूरी के एक दूसरे के साथ बैठे मरीज और तीमारदार।संवाद
बलिया। वाराणसी के बाद जिले के सहतवार कस्बा में कोविड-19 संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। कस्बे में सैनिटाइजेशन तथा आसपास के क्षेत्र में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, संक्रमित महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। हालांकि अस्पताल की ओपीडी में कोविड नियमों के पालन में लापरवाही देखने को मिल रही है, सर्दी, जुकाम और गले में खराश से पीड़ित मरीज बिना मास्क लगाए इलाज कराते नजर आए, जबकि स्वास्थ्यकर्मियों में भी पर्याप्त सतर्कता नहीं दिखी।
मौसम में बदलाव के कारण जिला अस्पताल के फिजिशियन वार्ड में प्रतिदिन आने वाले मरीजों में करीब 30 प्रतिशत लोग सर्दी, जुकाम, गले में खराश और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। चिकित्सक मरीजों को दवाओं के साथ संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने और जरूरत पड़ने पर जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। वाराणसी में कोविड संक्रमण की खबर के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सक अधिक सक्रिय दिखाई दिए। इमरजेंसी में भीड़ बढ़ने पर ईएमओ डॉ. संतोष सिंह ने मरीजों और तीमारदारों को व्यवस्थित कर कोविड संबंधी सावधानियों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि कोविड संक्रमण मिलने के बाद सभी को अलर्ट रहने व अस्पताल में कोविड से जुड़े सभी उपकरण सक्रिय मोड में रखने को निर्देश दिया गया है। फिलहाल घबराने जैसी स्थिति नहीं है। संवाद