{"_id":"5e7775c18ebc3e72b2597671","slug":"health-check-up-of-railway-passengers-traveling-ballia-news-vns517191894","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर कर आए रेल यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर कर आए रेल यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के दौरान स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के माडल रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रि
- फोटो : BALLIA
बलिया। रेलवे स्टेशन पर जनता कर्फ्यू के मद्देनजर आरपीएफ, जीआरपी, रेल कर्मियों सहित चिकित्सकों ने ट्रेन से उतरने वाले सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण व सैनिटाइज किया। मॉडल रेलवे स्टेशन पर रविवार को डाउन में तीन ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, जिसमें साबरमती एक्सप्रेस, स्वतंत्रा सेनानी व भृगु एक्सप्रेस शामिल रही। इस दौरान प्लेटफार्म से निकलने के लिए मुख्य गेट छोड़ कर सभी द्वार बंद कर दिया गया था। इसके लिए मुख्य गेट पर रेलवे के डाक्टर सहित स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह, आरपीएफ इंसपेक्टर आनंद सिंह, जीआरपी इंसपेक्टर एके पांडेय व रेल कर्मी मैजूद रहें।
अस्त व्यस्त रहा ट्रेनों का परिचालन
बैरिया। शनिवार की रात 12 बजे से रविवार की रात 12 बजे तक रेलगाडि़यों का परिचालन बंद करने के रेलवे के घोषणा के बावजूद रविवार की भोर में 3.45 बजे 15232 डाउन गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस सुरेमनपुर पहुंची। इस ट्रेन के लिए कुल 540 रुपये का टिकट सुरेमनपुर में बिका। 19165 डाउन साबरमती एक्सप्रेस, 112562 डाउन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस का परिचालन हुआ जबकि 14649 अप सरयू यमुना एक्सप्रेस, 15232 अप गोंदिया एक्सप्रेस, 12561 अप सेनानी एक्सप्रेस, 11062 अप पवन एक्सप्रेस, 15035 अप छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
जनता कर्फ्यू के दौरान सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर छह आरक्षित टिकट निरस्त कराए गए। वहीं कुछ टिकट दूसरे तिथियों के लिए आरक्षित कराए गए। सुरेमनपुर में रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान आरक्षित टिकट से 5920 रुपये का आय बताया गया, जबकि उसी आय में से 3175 रुपये टिकट कैंसिल कराने वालों को वापस किया गया। यह जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि एक मालगाड़ी का भी परिचालन हुआ है। आगे जैसा कंट्रोल का आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा।