फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Health camps will be started in 41 villages along the Ganges from today

गंगा किनारे 41 गांवों में आज से लगेगा स्वास्थ्य शिविर

Fri, 24 Jan 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Health camps will be started in 41 villages along the Ganges from today
बलिया। गंगा किनारे बसे 41 गांवों के लोगों को स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य शिविर लगाकर सेवाएं देने जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के साथ ही योजना का प्रचार-प्रसार, गर्भवती महिला एवं बच्चों का टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण, टीबी (क्षय रोग) पर जागरूकता, परिवार कल्याण पर परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा गर्भनिरोधक गोलियां, कंडोम का वितरण आदि भी दी जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीतम कुमार मिश्र ने बताया कि 27 जनवरी से गंगा यात्रा की शुरुआत होगी। बताया कि गंगा किनारे के जिन गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। बसंतपुर, बहुआरा, बघौच, बहादुरपुर, जनारी, नगवा, दयाछपरा में 25, कुतुबपुर, दलकी, बजरहा, बेलहरी, ओझा कछुआ, ओझवलिया, केहरपुर में 26, नसीरपुर मठ, नरही, हृदयपुर, भरसौता, एकौना, गंगापुर, जमुआ, दुबहड़, गोपालपुर में 27, सरया, कोेड़हरा नवबरार, हल्दी, बंधुचक, भरसर में 28, शाहपुर बभनौली, मुराझ्रपट्टी, मुड़ाडीह, मझौवा, दोपही में 29, सिकंदपुर, रामपुर कोड़हरा, नंदपुर, रेपुरा, उदयपुरा में 30, उजियार, शिवपुर, उदवंत छपरा में 31 को स्वास्थ्य शिविर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed