फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   health

कालाजार से मुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

Wed, 16 Sep 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
health
बलिया। जनपद के 13 ब्लॉक कालाजार से प्रभावित हैं। उनमें कालाजार रोधी सिंथेटिक पायराथ्राईड का छिड़काव 10 सितंबर से किया जा रहा है। इसमें क्रमश: मुरली छपरा, बांसडीह, सोनवानी, दुबहर, वयना, मनियर, रेवती, नरही, कोटवा, सियर, चिलकहर, रतसर शामिल हैं। छिड़काव की मदद से ग्रामीण इलाके के मिट्टी के घरों में पनपने वाली सफेद मक्खी जिसे बालू मक्खी के नाम से भी जाना जाता है, को खत्म किया जा सकेगा। यह जानकारी कार्यवाहक जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीलोत्पल कुमार ने दी। कार्यवाहक जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि कालाजार एक जानलेवा रोग है, जो बालू मक्खी के काटने से फैलता है। अक्सर यह ग्रामीण क्षेत्रों में मकान के दरारों में पाई जाती है। इससे बचाव के लिए घर के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखकर एवं मच्छरदानी का प्रयोग कर रोग से बचा जा सकता है। किसी व्यक्ति को 15 दिन से अधिक बुखार आना, भूख नहीं लगना, खून की कमी, वजन घटना, त्वचा का रंग काला होना आदि कालाजार के लक्षण हो सकते हैं। इसका सबसे मुख्य लक्षण त्वचा पर धब्बा बनना है। यदि किसी व्यक्ति में यह लक्षण पाए जाएं तो तत्काल अपने नजदीक के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला चिकित्सालय पर नि:शुल्क जांच कराकर पूरा इलाज कराएं। यह बीमारी एक बार ठीक होने पर लापरवाही न करें, क्योंकि यह दोबारा शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed