फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Heads submitted memorandum to BDO regarding problems

प्रधानों ने समस्याओं को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Heads submitted memorandum to BDO regarding problems
बैरिया। ग्राम प्रधान संघ बैरिया के प्रधानसंघ अध्यक्ष रोशन गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायतों की समस्याओं व मांगों को लेकर बैरिया खंड विकास अधिकारी दिलीप गुप्ता से वार्ता की व ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रधानों ने जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

नवकागांव के प्रधान प्रतिनिधि रविप्रताप सिंह ने खंड विकास अधिकारी दिलीप गुप्ता से कहा कि मनरेगा योजना का जॉब कार्डधारकों को उनका मजदूरी का भुगतान चार महीने से नहीं किया गया है, जिससे विकास कार्य अवरुद्ध है। ग्राम प्रधान प्रमोद यादव ने कहा कि जॉब कार्डधारकों की मजदूरी का भुगतान असल जॉब कार्डधारक के खाते के बजाय दूसरे के खाते में पहुंच जा रहा है। यूपी बड़ौदा बैंक का आईएफसी कोड का बदलना इसका कारण बताया जा रहा है। मधुबनी प्रधान प्रतिनिधि अरुण यादव कहा कि समस्याओं का निस्तारण न होने से गांव में विकास कार्य अवरुद्ध हैं, तत्काल समस्याओं का निस्तारण किया जाय। प्रधानों ने ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपते हुए कहा कि पिछले चार माह से मनरेगा के तहत एक भी पैसा खाते में नहीं आया है। पंचायतों में लाखों का विकास कार्य कराया जा चुका है। लेकिन उसका भुगतान नहीं हो पाया है। मनरेगा मजदूरों को मजदूरी भी नहीं दी गई है जिसके कारण प्रधानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बीडीओ ने बताया कि चार माह से मनरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के खाते में पैसा नहीं आया है। उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इस मौके पर प्रधान सतन यादव, बच्चा यादव, परमात्मा गोंड, मंतोष चौधरी, पप्पू मौर्य, जित्येन्द्र वर्मा, संजय चौधरी, शुभम सिंह, मनजी पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed