फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Headmaster held hostage for not making mid-day meal

मिड-डे मील नहीं बनने पर प्रधानाध्यापक को बंधक बनाया

Thu, 14 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Headmaster held hostage for not making mid-day meal
शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय पकड़ी हरख बसंत पर एक पखवारे से मध्याह्न भोजन नहीं बनने से नाराज अभिभावकों ने गुरुवार को हंगामा किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देख प्रधानाध्यापक बाइक से भागना चाहे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। ग्राम प्रधान निर्देश कुमार और समाजसेवी अजीत यादव के नेतृत्व में ग्रामीण विद्यालय के मुख्य गेट में तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने की सूचना पर पहुंचे बीईओ माधवेंद्र पांडेय और एआरपी दयाशंकर ने धरनारत ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बीईओ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से ग्रामीणों की बात कराई। बीएसए की ओर से कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगने पर धरना समाप्त हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त विद्यालय में पंद्रह दिनों से मिड-डे मील नहीं बन रहा है। यदि कभी बनता भी है तो मेन्यू का ध्यान नहीं दिया जाता है। गुरुवार को चावल सब्जी बनवा कर रजिस्टर में चावल, दाल दिखाया गया था। कभी भी बच्चों को दूध व फल नहीं दिया जाता है। आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक कभी भी समय से विद्यालय नहीं आते। इस सम्बन्ध में खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय का कहना है कि प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। साथ ही प्रकरण की जांच कर शीघ्र ही रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed