{"_id":"6aa997599c52f7399c0c4cb4","slug":"he-murdered-his-uncle-by-attacking-him-with-a-bamboo-pole-to-exact-revenge-ballia-news-c-190-1-ana1001-172952-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बदला लेने के लिए बांस से हमला कर चाचा की हत्या की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बदला लेने के लिए बांस से हमला कर चाचा की हत्या की थी
विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव में मारपीट में मृतक उमेश चौरसिया। फाइल फोटो, परिजन
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया (35) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसके भतीजे चंदन की तहरीर पर छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें बगल के गांव निवासी विपिन यादव, प्रद्युम्न कुमार, सुंदरम सिंह और विवेक यादव नामजद हैं, जबकि दो अन्य को अज्ञात बताया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। चंदन से 15 दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर सोमवार की शाम कैथी शंकरपुर मठिया मोड़ के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उमेश के सिर पर बांस से हमला कर दिया जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
करनी गांव निवासी उमेश चौरसिया चार भाइयों में सबसे छोटा था और खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। एक भाई नोएडा और दूसरा गुजरात में नौकरी करते हैं। घर पर मां विद्यावती देवी व एक भाई के साथ उमेश रहते हैं। गांव में गणेश पूजा की तैयारी चल रही थी, उसी पूजा के लिए शाम को उमेश बगल के एक सलीम के साथ पूजा का सामान खरीद कर बाइक से घर लौट रहा था। कैथी शंकरपुर मठिया मोड़ के पास पहले से छह युवक घात लगाए इंतजार कर रहे थे, उमेश को देख कर अपनी बाइक साइड में खड़ी कर बीच रास्ता में उमेश की बाइक रोक ली और गाली-गलौज करते हुए बांस से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई थी। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
15 दिन पहले चंदन से हुआ था विवाद भतीजे चंदन ने बताया कि 15 दिन पहले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उसी को बदला लेने के लिए आरोपियों ने चाचा पर हमला कर हत्या की है। हालांकि पुलिस अभी हत्या के वास्तविक कारण की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि भतीजा की तहरीर पर चार नामजद सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।