{"_id":"45f0d2980ecc488cce64264cff0daa7b","slug":"have-a-peaceful-and-fair-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराएं
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त और डीआईजी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों तथा कर्मचारियों की बैठक ली और चुनाव संबंधी विभिन्न बिन्दुओं पर आवश्यक निर्देश दिया। मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिपं सदस्यों के चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जनपद के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मतदान से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग के लिए पुलिस और प्रशासन की ताकत साथ रहेगी।
चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि जब क्षेत्र में भ्रमण पर निकलें, तो गांव के लोगों को एहसास होना चाहिए कि आप उनके बीच आए थे और हमेशा उनके लिए उपलब्ध हैं। गांव के लोगों से बातचीत कर फीड बैक भी लें।
कहा कि समस्त उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी के साथ भ्रमण करते रहेंगे और जो सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, उनका मार्गदर्शन भी करते रहेंगे। मंडलायुक्त गोस्वामी ने कहा कि पुलिस और मजिस्ट्रेट को अपने क्षेत्र की बहुत अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
इलाके में दो-तीन राउंड का भ्रमण अवश्य कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि मतदान स्थल के 200 मीटर की दूरी में कोई भी शांति व्यवस्था को भंग न कर सके। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सबसे ज्यादा मतदाता वाले पोलिंग सेंटर की पहचान कर लें और वहां पर विशेष व्यवस्था तथा निगरानी की जाए।
साथ ही मतदान समय से आरंभ हो और शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल खत्म किया जाए। सचेत किया कि किसी भी प्रत्याशी द्वारा व्यवस्था में कोई सहयोग न लें। पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेट मतदान के दिन मतदान ड्यूटी के अलावा अन्य किसी कार्य में न उलझें।
पीठासीन अधिकारी महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण अपनी डायरी में अवश्य दर्ज करें। गोस्वामी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रों, थानाध्यक्षों, क्षेत्राधिकारियों से प्रथम चरण की थानावार संवेदनशीलता, असलहा जमा कराने, मतदान केंद्र/ बूथ की स्थिति और व्यवस्था, निरोधात्मक कार्रवाई का फीडबैक लिया।
डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी में खरा उतरने का निर्देश दिया। हर क्षेत्र में पुलिस सतत भ्रमण करती रहे और जो आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं या वांछित हैं, उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जाए।