फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Harvesting intensified in Gopalnagar toddy, houses started deteriorating

गोपालनगर टाड़ी में तेज हुई कटान, उजड़ने लगे आशियाने

Tue, 09 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Harvesting intensified in Gopalnagar toddy, houses started deteriorating
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर दियारे में उपजऊ भूमि को काटती सरयू नदी की लहरे तथा कटान को देखते ग्राम - फोटो : BALLIA
बैरिया। नदी में उफान और पुरवाई की ललकार ने सरयू के तेवर तल्ख कर दिए हैं। गोपालनगर टाड़ी के निकट नदी रोजाना 50 फीट उपजाऊ भूमि निगल रही है। जमीन लूटती हुई नदी तेजी से बस्ती के करीब पहुंच रही हैं। इसको देखते हुए लोगों ने अपने आशियाने उजाड़ने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

तुर्तीपार में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। तेज पुरवा हवा के झोंकों से मंगलवार को कटान तेज हो गई। नदी का रुख देखते हुए मैनेजर यादव, धनजी यादव, मनजी यादव, बब्बन यादव, गेंदा यादव, रामनाथ यादव अपना घर और सामान समेटने में लगे रहे। इससे पहले भी 12 से ज्यादा परिवारों के सदस्य सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। कटान की रफ्तार ऐसी ही रही तो फुलेना यादव, दशरथ यादव, शिवजी यादव आदि के घर अगले दो-तीन दिनों में नदी के मुहाने पर पहुंच जाएंगे। दियरांचल में स्थिति विकट होने के बावजूद न तो न तो बाढ़ चौकी बनाई गई है और राहत शिविर में कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। यहां से विस्थापित लोग पुरानी रेलवे लाइन की तरफ अथवा अपनी रिश्तेदारी में शरण लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों के रहने के लिए फिलहाल गोपालनगर जूनियर हाईस्कूल में व्यवस्था की गई है, लेकिन वहां अब तक कोई नहीं गया है। कटान पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जाएगी।-आत्रेय मिश्र, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed