फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Harsh firing accused arrested

Ballia News: हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing accused arrested
बलिया। सहतवार पुलिस ने महादनपुर गांव में हुई हर्ष फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। महादनपुर गांव के सत्तीराम के लड़की की बरात आई थी।
विज्ञापन

बगल के गांव फिरोजपुर निवासी राकेश यादव व दीपक यादव बरात देखने आए थे। द्वारपूजा के दौरान राकेश यादव ने तमंचे से फायर करने लगा, फायर मिस हो गया। इसे चेक करने लगा, उस दौरान चारों तरफ से कई युवक घेर कर देखने लगे। उसी दौरान फायर हो गया। गोली राकेश के हाथ को छेद करने के बाद दीपक यादव के पेट में लग गई। सहतवार थाना प्रभारी मनोज सिंह मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रहे थे। सहतवार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक से अभियुक्त राकेश यादव पुत्र श्रीभगवान यादव निवासी महराजपुर को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर बभनौली चौराहे बड़ी पुलिया के पास से तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed