फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hanged with the help of muffler from a tree branch, died

Ballia News: पेड़ की डाली में मफलर के सहारे लगाई फांसी, मौत

Mon, 11 Mar 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Hanged with the help of muffler from a tree branch, died
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के लखु सराय डंडारी गांव के बाहर सिवान में रविवार को दोपहर में पेड़ पर मफलर के सहारे फंदा लगाकर एक युवक ने जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखु सराय डंडारी गांव निवासी हरेराम यादव (20) पुत्र अशोक यादव रविवार को गांव के बाहर श्मशान घाट की तरफ घूम रहा था। खेत की देखभाल को लेकर उसपर किसी ने शक नहीं किया। इसी बीच वहां स्थित पीपल के पेड़ की डाली में उसने मफलर के सहारे लटक कर जान दे दी। बाद उधर से गुजर रहे किसी ग्रामीण की नजर उसपर पड़ी तो उसने शोर मचाया। गांव अन्य लोग एवं मृतक युवक के परिजन भी पहुंचे। युवक को फांसी से लटकता देख परिजन रोने लगे।
विज्ञापन

पुलिस को देख किसानों का रेल रोको आंदोलन हुआ विफल
फेफना। किसानों को लागत के अनुसार फसल का मूल्य मिले। इसके लिए आंदोलित हरियाण, पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर फेफना में भी किसान नेता जनार्दन सिंह के नेतृत्व में रेल रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस व केंद्रीय पुलिस बल की सतर्कता के कारण किसान अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। किसान पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों को देखते ही वापस चले गए। इस बाबत थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस की सक्रियता के कारण किसान नेता रेल रोकने का कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed