फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Half the students left the exam on the first day, only 491 out of 921 appeared.

Ballia News: पहले दिन आधे छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, 921 में से 491 ही शामिल हुए

Tue, 18 Feb 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Half the students left the exam on the first day, only 491 out of 921 appeared.
बलिया। जिले में सोमवार को उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षा छह केंद्रों पर हुई। प्रशासनिक सख्ती के चलते पहले दिन मौलवी, मुंशी और आलिम की परीक्षा में कुल 921 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 430 छात्रों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। जबकि 491 छात्र ही दोनों पालियों में परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि पहले दिन छह केंद्राें में पहली पाली में 754 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 370 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 384 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इसके अलावा दूसरी पाली में 167 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 121 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 46 छात्र गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। जिले के छह परीक्षा केंद्रों को सीधे कंट्रोल कमांड रूम से वेबकास्टिंग के जरिए जोड़ा गया है, जिससे परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और अधिक प्रभावी हो सके। इसके अलावा, मजिस्ट्रेट और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उड़न दस्ता और सचल दल भी लगातार औचक निरीक्षण कर रहा है, ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000सुबह की पाली में 60, शाम को 10 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
इंदरपुर। सोमवार मदरसा बोर्ड की परीक्षा के दौरान जनता इंटर काॅलेज नगरा परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली हाईस्कूल में 60 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापक डाॅ. उमेशचंद पांडेय ने बताया कि सुबह की पाली में 96 छात्र पंजीकृत थे। 36 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 60 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली की परीक्षा में 29 छात्र पंजीकृत थे। 19 छात्र परीक्षा दिए, जबकि 10 छात्रों ने परीक्षा छोडी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में धनंजय कुमार सिंह, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक अब्दुल मोहसिन व सहायक के तौर पर अफजाल अंसारी मौजूद रहे।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed