फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Half of three houses were submerged in the Saryu River.

Ballia News: तीन मकानों का आधा हिस्सा सरयू में समाया

Tue, 07 Oct 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Half of three houses were submerged in the Saryu River.
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव की ओर कटान करती सरयू नदी की लहरें।संवाद
बैरिया। सरयू नदी की उतरती लहरों ने एकबार फिर गोपाल नगर टाड़ी में तांडव मचाना शुरू कर दिया। पिछले दो दिनों से ऊपजाऊ भूमि को निगलते हुए मंगलवार को एक बार फिर कटान के मुहाने पर रहने वाले लोगों के आशियानों को सरयू नदी की लहरें गिराने लगी हैं। मंगलवार को राजकुमारी देवी, पूजा देवी और मकरध्वज यादव के मकान का आधा हिस्सा सरयू नदी में विलीन हो गया।
विज्ञापन

कभी भी यह मकान पूरी तरह से सरयू नदी में विलीन हो सकते हैं। राजकुमारी देवी पत्नी जगदीश, सुमन देवी पत्नी भरत यादव, बेचू यादव, मंतोष यादव, रासबिहारी यादव, रामजी यादव रिंकू देवी पत्नी मुन्ना यादव सहित कई लोगों के मकान कटान के मुहाने पर हैं। लोग मकानों से सामान निकाल कर सुरक्षित जगह जाने लगे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वह अपना सामान लेकर कहां जाए। क्योंकि उन्हें सिर छुपाने के लिए कोई जगह नहीं है। कटान पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से जूनियर हाई स्कूल गोपालनगर को खुलवाने का आग्रह किया है। ताकि शरण मिल सके।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल गोपालनगर का भवन पीड़ितों के लिए खुलवा दिया गया है। कटान पीड़ित उसमें शरण ले सकते हैं। अगर स्कूल को बंद कर दिया गया है तो एबीएसए को स्कूल खोलने को लिए बोल देता हूं। कटान पीड़ितों को कोई भी परेशानी हो तो मुझसे संपर्क करें, सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आलोक प्रताप सिंह, एसडीएम, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed