फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Half an hour of heavy rain brings relief from the heat but causes trouble due to waterlogging.

Ballia News: आधा घंटे तक हुई झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव से परेशानी

Mon, 24 Aug 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Half an hour of heavy rain brings relief from the heat but causes trouble due to waterlogging.
कई दिनों के उमस भरी गर्मी के दौरान दोपहर हुई बारिश में बहेरी ​स्थित फोरलेन सड़क पर मस्ती करते ब
बलिया। शहर सहित कुछ ग्रामीण इलाकों में रविवार की शाम को आधा घंटे तक हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। शहर की सड़कों पर जमा पानी निकलने में दो घंटे से अधिक समय लग गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश में बच्चों के झुंड स्नान करते हुए नजर आए। बारिश से शहर के फोरलेन पर बहेरी, सतीश चंद्र कालेज, मालगोदाम के पास पानी जमा हो गया। वहीं, आवास विकास कॉलोनी, टैगोरनगर, आनंद नगर, सतनी सराय, काजीपुरा आदि मोहल्लों में जलभराव से आम जनता को दिक्कत हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। आसमान में अचानक काले बादलों का जमावड़ा हुआ।
विज्ञापन

चितबड़ागांव में बारिश से नगर की कई प्रमुख सड़कों और गलियों में जगह-जगह पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों के चेहरों पर बारिश के बाद सुकून नजर आया। वहीं, जलभराव की समस्या ने नगर की जलनिकासी व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed