फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hailahwali in purchase, farmers selling paddy to middlemen

क्रय केंद्रों पर खूब हो रही मनमानी, बिचौलिए हावी

Sat, 04 Jan 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hailahwali in purchase, farmers selling paddy to middlemen
रेवती स्थित धान क्रय केंद्र पर तौल ते कर्मचारी। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले के अधिकतर क्रय केंद्रों पर धान खरीद में हीलाहवाली किए जाने से किसान बिचौलियों के हाथ धान बेचने को मजबूर हैं। इस साल भी क्रय केंद्र प्रभारियों ने व्यापारियों से मिलीभगत कर खेल शुरू कर दिया है। कुछ केंद्रों पर व्यापारियोें से धान लेने की शिकायत सामने आई है। स्थिति यह है कि जिले में स्थापित कुल 64 क्रय केंद्रों पर लक्ष्य एक लाख 72 हजार 600 एमटी के सापेक्ष अब तक 97810 एमटी धान की ही खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

किसानों को उपज का अच्छा दाम मिल सके इसके लिए सरकार की ओर से सरकारी क्रय केंद्रों की व्यवस्था खरीफ व रबी उपज की खरीद के लिए की जाती है। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह व्यवस्था हर साल पूरी तरह परवान नहीं चढ़ पाता है और किसान मजबूर होकर अनाज को बिचौलिए को बेच देते हैं। किसान के धान खरीद के लिए जिले में विभिन्न संस्थाओं के कुल 64 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से ही धान की खरीद शुरू है लेकिन किसानों को धान बेचने के लिए जहां तमाम झाम से गुजरना पड़ता है वहीं अधिकांश क्रय केंद्रों पर बिचौलियों के जरिए धड़ल्ले से धान की खरीद कर ली जाती है। खासकर बिहार के सीमावर्ती इलाका सोहांव ब्लॉक के विभिन्न क्रय केंद्रों पर खूब खेल किया जाता है। क्रय केंद्रों पर नमी के नाम पर धान में कटौती से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

किसी का 8 तो किसी का 10 दिनों बाद आया नंबर
रेवती। थाना के पास स्थित धान क्रय केंद्र पर खरीद चल रही है। विपणन निरीक्षक रामगोपाल यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम तक 11630 क्विंटल 80 किलो धान खरीदा जा चुका है। यह धान कुल 231 किसानों से खरीदा गया है। बताया कि समस्त प्रपत्र के सही रहने तथा एसडीम से सत्यापित कराए जाने के बाद धान की तौल एक सप्ताह के अंदर हो जाती है। धान तौल कराने आए नैना गांव के किसान चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सारे प्रपत्र को जमा करने के करीब आठ दिन के बाद आज 15 क्विंटल धान की तौल होनी है। पठखौली ग्राम निवासी राकेश कुमार गिरि भी अपना 13 क्विंटल धान लेकर धान क्रय केंद्र पर आए हुए थे। बताया 26 दिसंबर को नंबर लगा तथा आज मेरे धान की तौल होने जा रही है। ग्राम पठखौली के किसान काशीनाथ पांडेय अपना 16 क्विंटल धान की तौल कराने शनिवार को धान क्रय केंद्र पर आए हुए थे। नगर के भटवालिया मोहल्ला निवासी मुंशी कुंवर 30 क्विंटल धान लेकर धान क्रय केंद्र पर पहुंचे थे ।बताया सारे प्रपत्र इकट्ठा कर एसडीएम से सत्यापित करने के बाद आज धान की तौल होने जा रही है। किसानों ने बताया कि विभाग द्वारा मांगे गए प्रपत्रों को इकट्ठा करने के बाद उप जिलाधिकारी से प्रमाणित करवाना पड़ता है। क्षेत्र के कुछ खेतों में निरन्तर पानी जमा रहने के कारण डूबे धान की तौल को लेकर क्रय केंद्र पर किचकिच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed