फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Guru Dakshina program held in Ballia under the supervision of MP Virendra Singh Mast

सांसद की देखरेख में बलिया में हुआ गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

Wed, 09 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Guru Dakshina program held in Ballia under the supervision of MP Virendra Singh Mast
दलनछपरा इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल सांसद वीरेन्द्र सिंह - फोटो : BALLIA
बैरिया। दलनछपरा इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की देखरेख में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के तहत आयोजित किया गया। शुभारंभ भगवा ध्वज का पूजन कर किया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि 84 लाख योनि में मानव जीवन की एक आकृति आई। इसकी पहचान व्यक्ति के रूप में की गई। व्यक्ति की पहचान मुखमंडल से होती है। भारत की पहचान विश्व में हिंदुत्व से है। सांसद मस्त ने कहा जिस तरह आरएसएस देश के लिए तन, मन और जीवन समर्पित करता है, ठीक उसी तरह भाजपा के कार्यकर्ता भी अपने देश की आन, मान व शान के लिए तन, मन व जीवन समर्पित करते हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, सुशील पांडेय, अमरजीत सिंह, मुरलीछपरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चैत राम, मुक्तेश्वर सिंह, अरविंद सिंह सेंगर, निर्भय सिंह गहलौत, दयाशंकर पाठक, श्यामू उपाध्याय, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed