{"_id":"638e292ff919dc3c4a111982","slug":"gst-team-raided-the-junk-godown-seized-several-folders-ballia-news-vns6871095179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कबाड़ की गोदाम पर जीएसटी टीम का छापा, कई पत्रावलियों को लिया कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कबाड़ की गोदाम पर जीएसटी टीम का छापा, कई पत्रावलियों को लिया कब्जे में
विज्ञापन
बलिया। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की टीम ने सोमवार को टैक्स चोरी की शिकायत पर शहर से सटे चंद्रशेखर नगर स्थित कबाड़ गोदाम में छापेमारी की।
टीम के अधिकारियों ने गोदाम के कर्मचारियों से पूछताछ कर कई जानकारियां लीं। छापेमारी की सूचना पर गोदाम मालिक पप्पू खान भी पहुंचे। अधिकारियों ने उनसे लेनदेन सहित स्टॉक के बारे में जाना और कई पत्रावलियों व कागजात को कब्जे में ले लिया। छापेमारी की कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान कोतवाली, ओक्डेनगंज चौकी के पुलिस के जवान मौजूद रहे।
छापेमारी स्थल के आसपास पुलिस का कड़ा पहरा रहा और किसी को गोदाम के पास जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। बाहर गहमागहमी का माहौल बना रहा। गोदाम में कबाड़ की छटाई करने के साथ पैकिंग का कार्य होता है। यहीं से ट्रकों से माल अलग-अलग महानगरों को भेजा जाता है। सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर बजरंगी यादव के अनुसार, स्टॉक व पत्रावलियों की जांच हो रही है। व्यापारी की ओर से सही जानकारी देने के बाद कर चोरी की सही जानकारी मिलेगी।