फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   GRP soldiers remained alert at every nook and corner

Ballia News: चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहे जीआरपी के जवान

Thu, 20 Feb 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
GRP soldiers remained alert at every nook and corner
बलिया। रेलवे स्टेशन पर खड़ी कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना के दूसरे दिन बुधवार को भी स्टेशन व ट्रेनों की सुरक्षा पुख्ता रही। चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ-जीआरपी व जिला पुलिस कर्मचारी मुस्तैद रहे। कंट्रोल रूम में बैठकर सीसी कैमरे से परिसर की 24 घंटे निगरानी हो रही है।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में आरपीएफ, जीआरपी व जिला पुलिस लगातार चक्रमण कर रही है। वाशिंगपिट पर सुरक्षा की दृष्टि से सफाई कर्मियों ने एक-एक कोने को खंगाला। जवानों के साथ रेलकर्मी भी अलर्ट रहे। कुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए होल्डिंग जोन बनाया गया है। प्लेटफाॅर्म के गेट पर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ जवान तैनात रहे। कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन आने में बिलंब होने के कारण होल्डिंग जोन में इंतजार करने की हिदायत है। इसके कारण अन्य दिनों की अपेक्षा प्लेटफाॅर्म पर भीड़ कम रही । जीआरपी थाना प्रभारी विवेकानंद ने बताया कि स्टेशन परिसर व प्लेटफाॅर्म की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed