फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ground breaking ceremony for beautification of Kathal Nala on January 25

Ballia News: कटहलनाले के सुंदरीकरण का भूमि पूजन 25 जनवरी को

Fri, 09 Jan 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ground breaking ceremony for beautification of Kathal Nala on January 25
कुछ इस प्रकार से होगा कटहल नाला का सुंदरीकरण। सूचना विभाग
बलिया। कटहलनाला सुंदरीकरण परियोजना धरातल पर उतरती दिखाई देने लगी है। इसका भूमि पूजन 25 जनवरी को किया जाएगा। 18.7 करोड़ रुपये की लागत से कटहलनाल को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ आकर्षक बनेगा। यह परियोजना जिले के लिए मांडल होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कटहलनाला के डिसल्टिंग विकास कार्य एवं सुंदरीकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। कहा कि कटहल नाला के विकास एवं सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 18.07 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कटहल नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन 25 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि नगर पालिका परिषद, बलिया की सीमा के अंतर्गत कटहल नाला के विकास एवं सुंदरीकरण कार्यों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस स्वीकृति के तहत परमंदापुर पुल से रामपुर महावल बैराज तक लगभग 2.00 किलोमीटर लंबाई में कटहलनाला का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। परियोजना के तहत नाले के दोनों तरफ पाथे का निर्माण किया जाएगा और जगह-जगह पर ग्रीन स्पेस, ग्रीन पार्क और मियावाकी फॉरेस्ट लगाया जाएगा। साथ ही साथ लोगों को बैठने के लिए बेंचेज लगाए जाएगे और दोनों ओर सोलर लाइटिंग का कार्य होगा। इस कार्य को कार्यदायी संस्था यूपी जल निगम (नगरीय) की इकाई कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस), आजमगढ़ के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को इस परियोजना का अधिकतम लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से निजात के साथ मिलेगी सुंदरता
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव से निजात मिलेगी। साथ ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल स्वरूप मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed