फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Greenfield Expressway: Tender for a package of 660.34 crores

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 660.34 करोड़ के एक पैकेज का टेंडर

Sat, 10 Dec 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Greenfield Expressway: Tender for a package of 660.34 crores
बलिया। गाजीपुर से छपरा तक 117.12 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर एनएचएआई की ओर से प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कुल पैकेज में कार्य को बांटा गया है। इसमें पैकेज संख्या तीन के 660.34 करोड़ का टेंडर हो चुका है और शेष अन्य पैकेज के भी टेंडर करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

टेंडर हुए पैकेज में पिंडारी से रिविलगंज तक 39 किमी सड़क है। उधर, जमीनों के अधिग्रहण को लेकर भी कार्रवाई चल रही है। हालांकि कई क्षेत्रों में किसानों की ओर से मुआवजा प्रक्रिया को लेकर विरोध भी जारी है। जिला प्रशासन इसे सुलझाने में जुटा हुआ है। जिले को लखनऊ और दिल्ली तक फोरलेन से जोड़ने को लेकर कवायद तेज हो गई है। इसके तहत, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण होना है।
विज्ञापन

जिले में कुल करीब 65 किमी की लंबाई में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनेगा जो चितबड़ागांव से फेफना, माल्देपुर, हल्दी, बैरयिा, चांददियर होते हुए मांझी घाट के बाद बिहार में प्रवेश कर जाएगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दी गई है। शासन की ओर से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण का गजट महीनों पहले किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे जनपद में तहसील सदर के 72 और बैरिया के 16 गांवों से होकर गुजरेगा और मांझी घाट पुल से जुड़ेगा। सदर और बैरिया तहसील के गांवों के किसानों से लगभग 765 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी जानी है। इसके लिए शासन की ओर से यूपीडा को जिम्मेदारी दी गई है। जमीनों के बैनामा का कार्य भी चल रहा है।
उधर, एनएचआई के अधिकारियों के अनुसार इस एक्सप्रेस वे को चार पैकेज में बांटा गया है। इसमें से एक पैकेज संख्या तीन का टेंडर किया जा चुका है। शेष तीन पैकेज के टेंडर की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है। पैकेज संख्या तीन में जिलेे के पिंडारी से बिहार के रिविलगंज आरओबी तक 39 किमी एक्सप्रेस का निर्माण 660.34 करोड़ से होगी। यह कार्य एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण एनएच-29 के गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गाजीपुर बाईपास के पास जंगीपुर से शुरू होगा, जो बिहार के रिविलगंज छपरा तक बनेगा।

एक्सप्रेसवे को कुल चार पैकेज में बांटा गया है। पैकेज संख्या तीन का टेंडर हुआ है। शेष पैकेज का टेंडर प्रक्रिया भी चल रही है। - एसपी पाठक, पीडी, एनएचएआई, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed