Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Greenfield Expressway: physical verification work started

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे : शुरु हुआ फिजिकल वेरिफिकेशन वर्क

Thu, 25 May 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Greenfield Expressway: physical verification work started
बलिया। गाजीपुर के जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण की कवायद शुरु हो गई है। कुल 60 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क होगी। एनएचएआई की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद एजेसिंयों के एग्रीमेंट की कार्रवाई अंतिम दौर में है। कुल तीन एजेंसियां अलग-अलग चार हिस्से में कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन

गाजीपुर और बलिया के राजस्व विभाग की ओर से 90 फीसदी जमीन रजिस्ट्री कराई गई है। अब एनएचएआई की ओर से आरओडब्लू (राइट ऑफ वे) के तहत जमीनों के डिमॉर्केशन का काम शुरु किया गया है ताकि बाद में कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। चार लेन की 117.12 किमी लंबी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे व 17 किमी लंबी फोरलेन लिंक रोड परियोजना को जमीन पर उतारने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

गाजीपुर के जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे व उंचाडीह से बक्सर, बिहार तक फोरलेन लिंक निर्माण के लिए अधिग्रहण के क्रम में 90 फीसदी भूमि की रजिस्ट्री हो चुकी है। एनएचएआई की ओर से टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद एजेंसियों के एग्रीमेंट का कार्य चल रहा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण चार पैकेज में होना है। कुल तीन एजेंसियां चार हिस्से में कार्य शुरू करेगी। इसमें एक एजेंसी के जिम्मे दो पैकेज होगा। अधिकांश जमीनों की रजिस्ट्री के बाद अब एनएचएआई की ओर फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है। विभाग की ओर से आरओडब्लू का कार्य शुरु कर दिया गया है।
विभागीय अधिकारी के अनुसार कुल 60 मीटर जमीन अधिग्रहित की गई है। आरओडब्लू के तहत जमीनों के चिह्नांकन का कार्य शुरु किया गया है ताकि किसी तरह के विवाद होने पर उसका निस्तारण किया जा सके। उधर, निर्धारित की गई एजेंसियों के एग्रीमेंट का कार्य भी अंतिम दौर में है।

जिले के 98 व गाजीपुर के 87 व गांवों से होकर गुजरेगा ग्रीनफील्ड
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे जनपद के 98 व गाजीपुर के 87 राजस्व गांवों से होते हुए जिले के मांझी घाट को पार कर बिहार की सीमा में प्रवेश करेगी। इस एक्सप्रेस वे के लिए सदर तहसील के 82 और बैरिया के 16 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है।
इसके अलावा, गाजीपुर जिले के सदर तहसील के 22, मुहम्मदाबाद के पांच और कासिमाबाद तहसील के 22 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है।

पूर्वोत्तर के राज्यों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी
गाजीपुर, बलिया होते बिहार के रिविलगंज तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे और उंचाडीह से बक्सर बिहार में फोरलेन तक लिंक रोड बनने से सुविधाओं में काफी इजाफा होगा। यूपी और बिहार के महानगरों में जाना-आना जहां आसान हो जाएगा, वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों झारखंड, असम, कोलकाता तक की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे व्यवसायिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी ग्रीनफील्ड की कनेक्टिविटी होने से गाजीपुर, बलिया, छपरा और बक्सर का क्षेत्र इंटर कनेक्टेड होगा। इससे आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे आने वाले दिनों में इस क्षेत्र की सब्जी, अनाज, दूध समेत अन्य प्राथमिक उत्पाद तेजी से बड़े शहरों को भेजा जा सकेगा। और, वहां के माल तेजी से छोटे शहरों की ओर आ सकेंगे।


जनपदों से जमीनों के अधिग्रहण की सूचना के आधार पर आरओबी का कार्य शुरू है। चयनित एजेंसियों के एग्रीमेंट का कार्य अंतिम दौर में है। फिजिकली वेरिफाई होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - एसपी पाठक, पीडी, एनएचएआई, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed