{"_id":"64dfa90d41ee32bee0037d3d","slug":"green-fodder-will-grow-on-pasture-land-in-15-gram-panchayats-ballia-news-c-190-1-bal1001-1788-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 15 ग्राम पंचायतों में चरागाह की भूमि पर उगेगा हरा चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 15 ग्राम पंचायतों में चरागाह की भूमि पर उगेगा हरा चारा
विज्ञापन
इंदरपुर। गांवों में चरागाह की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। यहां गाेवंश मवेशियों के लिए उनके आहार में हरे चारे का समावेश करने हेतु नगरा व सीयर विकास खंड के 15 ग्राम पंचायतों में चरागाह की भूमि पर हरा चारा उगाया जाएगा। इसके लिए, राजस्व विभाग द्वारा भूमि चिह्नित कर ली गई है।
इस बाबत बेल्थरारोड के तहसीलदार ने नगरा व सीयर के खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। जिन ग्राम पंचायतों में चारा उगाए जाने हेतु चरागाह की भूमि चिह्नित की गई है। उनमें नगरा ब्लाॅक के सिघौना, खंदवां, महराजपुर, कमरौली, जमुआंव खामपुर, इंदासों, अब्बासपुर, सीयर ब्लाॅक के भिंडकुंड, कुर्हातेतरा, कुशहांभाड, बरनाग बसंतपुर, नथना, मझौलिया, बहुताचक उपाध्याय, उस्मानपुर हैं। तहसीलदार ने पत्र में निर्देशित किया है कि चिह्नित राजस्व ग्रामों में चरागाह की भूमि पर चारा उगाने का प्रबंध करना सुनिश्चित करें ताकि संरक्षित निराश्रित गोवंश को आहार हेतु हरा चारा उपलब्ध कराया जा सकें।
खंड विकास अधिकारी आफताब अहमद का कहना है कि तहसीलदार का पत्र मिला है। चरागाह की भूमि को खाली कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है। जब जुताई योग्य भूमि हो जाएगी तो चारा उगाया जाएगा। कुछ लोग दान में भी भूमि दिये हैं, जिन पर चारा उगाया जा रहा है।