{"_id":"64e8d7567f9c9e355903d696","slug":"grand-procession-of-maa-kali-ballia-news-c-190-1-svns1008-2206-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मां काली की निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मां काली की निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
बलिया। सावन के शुक्रवार को महावीर घाट स्थित काली मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: अपने-अपने नियत स्थान पर पहुंची। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ ही विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई। सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के साथ-साथ पीएसी और पुलिस फोर्स चल रही थी। इस दौरान मां काली के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में मां काली स्थान पर पडवा का कान काटकर छोड़ दिया गया।
नव युवक संघ व मां काली पूजन समारोह के तत्वावधान में शुक्रवार को महावीर घाट से मां काली की शोभा यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार के बाद निकाली गई। शोभा यात्रा महावीर घाट से निकल कर चमन सिंह बागरोड चौराहा होते हुए पशु चिकित्सालय रोड, कासिम बाजार चौराहा होते हुए टाउन हाल रोड, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, एलआईसी रोड, हनुमानगढ़ी, गुलाब देवी रोड होते हुए पुन: अपने नियत स्थान पर पहुंचा।
इस दौरान गांजे-बाजे के साथ ही विभिन्न प्रकार की मां काली समेत अन्य देवी-देवताओं की निकाली गई, जो जुलूस में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान मां काली के भक्तजन सड़क पर झाडू लगाकर रास्ता साफ कर रहे थे और पानी से सड़क की सफाई कर रहे थे। तत्पश्चात भक्त फूलों की पंखुडि़यां रास्ते पर फेंक रहे थे जिस पर से मां काली का रथ होकर गुजर रहा था। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तगण मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान डीजे की भक्ति धून पर युवा थिरकते नजर आए। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में फोर्स जुलूस के साथ चल रही थी।
विज्ञापन
जुलूस को लेकर पूरी तरह सक्रिय रही पुलिस
बलिया। मां काली पूजन के लिए निकले गए जुलूस में पुलिस पुरी तरह से मुस्तैद रही। विगत वर्ष महावीरी झंडा जुलूस के दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद से पुलिस नगर में निकालने वाले जुलूस को लेकर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई।