{"_id":"574dbfe74f1c1b020910904d","slug":"gram-rozgar-ko-pita","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम रोजगारसेवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम रोजगारसेवक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 31 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपूरा गांव में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक श्याम मोहन को सोमवार को कुछ लोगों ने पीट दिया। रोजगार सेवक ने आरोप लगाया कि उससे जबरदस्ती जाबकार्ड बनाने को कह रहे थे मना करने पर पिटाई की।
पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर उन लोगो के खिलाफ तहरीर दी। जब रोजगार संघ को इस बात का पता चला तो ब्लाक बांसडीह के सभी रोजगार सेवक थाने पहुंचे कोतवाल प्रदीप चौधरी से मुकदमा पंजीकृत कर गिरिफ्तारी की मांग की।
क्षेत्र के रुकुनपूरा निवासी श्याम मोहन अपने गांव के ही रोजगार सेवक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया की कुछ दिन पहले सचिव के माध्यम से 44 लोगों का जाबकार्ड बनवाने के लिए दिए। जब मैंने देखा की पहले से ही 18 लोगों का जाबकार्ड बना हुआ है तो मैंने बाकी लोगों से आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक फोटो मांगा।
विज्ञापन
लेकिन किसी ने भी नहीं दिया। जबकि इसकी सूचना ग्राम प्रधान व सचिव को दे दी गई थी। सोमवार को कुछ लोग आए और जबरदस्ती जाबकार्ड बनवाने को कहा मेरे मना करने पर मुझे पीटा। इस दौरान मुझे धमकी भी दी गई।