फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   graging work stopped in ballia

किसानों के विरोध पर पांडेयपुर में रुका ड्रेजिंग का कार्य

Fri, 28 May 2021 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
graging work stopped in ballia
रामगढ़। किसानों और ड्रेजिंग कार्य कराने वाले अधिकारियों के बीच कोई हल न निकलने के कारण एक बार फिर नदी की धारा मोड़ने को लेकर चल रहे ड्रेजिंग कार्य पर ग्रहण लगता दिख रहा है। पांडेयपुर में किसानों ने ड्रेजिंग कार्य का विरोध करते हुए रोक दिया है।
विज्ञापन

किसान शासन-प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि कृषि योग्य जमीन को कब्जा करना चाह रही है जो सरासर गलत है। हम किसान अपनी कृषि योग्य जमीन से ड्रेजिंग के कार्य को तब तक नहीं होने देंगे, जब तक शासन प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी हम किसानों के बीच पहुंचकर इसका स्थाई समाधान नहीं निकाल देता।
विज्ञापन

बता दें कि नदी की धारा मोड़ने के लिए ड्रेजिंग के दूसरे चरण का काम चल रहा है। जिसके तहत पचरुखिया से लेकर नौरंगा तक चार किमी की लंबाई में नदी की धारा को मोड़ना है। इस बार ड्रेजिंग का कार्य यूपीपीसीएल द्वारा कराया जा रहा है। नदी की तलहटी से चार मीटर गहरा करीब 60 मीटर चौड़ाई में चार किमी में किया जाना है। यह कार्य तीन माह से चल रहा है। ड्रेजिंग का कार्य पांडेयपुर मौजा के पास पहुंचकर किसानों के विरोध के कारण बंद हो गया है। पांडेपुर के किसान अरुण कुमार पांडेय ,बसंत कुमार पांडेय, योगेंद्र पांडेय आदि का कहना है कि सरकार हमारी कृषि योग्य जमीन को हमसे जबरन छीनकर हमें भूमिहीन बनाना चाह रही है। जबकि इसी जमीन में खेती बारी करके हम लोग अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
बारिश के चलते रुका अप्रन बिछाने का कार्य
रामगढ़। यास तूफान के कारण हो रही बारिश के चलते स्पर बनाने के लिए स्पर के बगल में खोदे गए अप्रन बिछाने वाले गड्ढे में जलभराव हो गया है। जिसके कारण अप्रन बिछाने के काम पर भी ब्रेक लग गया।
---------------------
गंगा में बढ़ाव जारी
रामगढ़। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 12 बजे 49.460 मीटर दर्ज किया गया। इसके साथ ही दो घंटे में एक सेमी का बढ़ाव बना हुआ है।

------------------------
यास तूफान के कारण कार्य मंद गति से हो रहा है। काश्तकारों के विरोध के चलते पांडेयपुर में ड्रेजिंग का कार्य रुका है। किसानों की बातों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। जैसा अधिकारी निर्णय लेंगे वैसा किया जाएगा।
- दिलीप कुमार गौर, प्रोजेक्ट मैनेजर, यूपीपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed