फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Grab land by forgery in the name of college

महाविद्यालय के नाम पर जालसाजी कर हड़पी जमीन

Tue, 20 Sep 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Grab land by forgery in the name of college
बांसडीहरोड। क्षेत्र में महाविद्यालय खोलने के नाम पर एक किसान के साथ भू माफियाओं की ओर से जालसाजी कर जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने किसान की पत्नी की तहरीर पर अध्यापक समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता तारा देवी पत्नी सुनील चौबे निवासी नवानगर ने पुलिस को बताया कि उनके पति को अध्यापक अमित तिवारी निवासी परिखरा ने वर्ष 2021 में महाविद्यालय खोलने और उसमें एक पद सहित अन्य कई तरह के लाभ मिलने का लोभ दिया। उनकी बड़ी मात्रा में जमीन फर्जी ट्रस्ट के नाम पर रजिस्ट्री करा ली। पीड़िता के पति को किसी भी माध्यम से एक रुपये भी नहीं मिला। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अध्यापक अमित तिवारी समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई है। इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed