फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Governor will honor adopters of tuberculosis children

क्षय रोगी बच्चों को गोद लेने वालों को सम्मानित करेंगी राज्यपाल

Sun, 08 Dec 2019 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Governor will honor adopters of tuberculosis children
बलिया। 12 दिसंबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने शनिवार की देर शाम अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में क्षय रोग से पीड़ित 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गोद लेने वाली संस्थाओं से राज्यपाल भेंट करेंगी। इसके साथ ही पढ़े बलिया-बढ़े बलिया कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले संस्थानों के प्राचार्य प्रधानाचार्य से भी भेंट करेंगी।
विज्ञापन

ऐसे पांच संस्थान या व्यक्ति जो जनपद में अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को गोद लेंगे, उनको राज्यपाल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगी। फिलहाल क्षय रोग से 18 वर्ष से कम आयु के 310 बच्चे चिन्हित हैं। रोटरी क्लब, लायंस क्लब, अतुल्य भारत एवं ग्रामीण चिकित्सा वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा बढ़-चढ़कर इन बच्चों को गोद लेना शुरू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि गोद लेने वाली प्रक्रिया का जनपद स्तर पर समन्वय डॉ एके स्वर्णकार (9415079713) व जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष सिंह (8090305359) कर रहे हैं। कोई भी इच्छुक संस्था या व्यक्ति इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि राज्यपाल द्वारा प्रदेश में 18 साल से कम आयु के क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही दवा व सहायता के अलावा विभिन्न सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं या व्यक्तियों से गोद लेने की अपील की गई है। व्यापार संगठन, विभिन्न सराफा यूनियन, पेट्रोल पंप ईट भट्ठा एसोसिएशन के अलावा कोई भी व्यक्ति गोद ले सकता है। गोद लेने वाली संस्था या व्यक्ति द्वारा संबंधित बच्चों को 15 दिन के अंतराल पर टीवी के लिए आवश्यक पौस्टिक आहार जैसे फल, सूखा फल, प्रोटीन बिस्कुट आदि दिया जाना है, जिसके सेवन से क्षय रोग उन्मूलन में सहायता मिलेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि पढ़े बलिया-बढ़े बलिया कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों से किताब पढ़ने व इसके माध्यम से ज्ञान अर्जन तथा व्यक्तित्व विकास के दृष्टिगत कार्यक्रम आयोजित किया जाना हैं। इसमें सभी महाविद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल या पब्लिक स्कूल के बच्चे भाग लेंगे। जिलाधिकारी ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालयों में इसकी सूचना देने का निर्देश दिया। इसके तहत संबंधित संस्थान में अधिक से अधिक संख्या में बच्चे एकत्रित होकर पर्यावरण संरक्षण संबंधी विषयों पर पुस्तक वाचन करेंगे, जिसकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी होगी। जिस संस्थान से सबसे अधिक बच्चे प्रतिभाग करेंगे, ऐसे संस्थान के प्राचार्य या प्रधानाध्यापक से 12 दिसंबर को राज्यपाल की मुलाकात होगी। बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, सीएमओ डा. प्रीतम मिश्र, डीआईओएस भास्कर मिश्रा, बीएसए शिवनारायण सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी तथा कुष्ठ रोग के प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed