फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government stopped 15th financial year due to less tax collection

Ballia News: कम टैक्स वसूली होने पर शासन ने रोकी 15वें वित्त की धनराशि

Thu, 24 Oct 2024 02:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Government stopped 15th financial year due to less tax collection
कम कर वसूली के चलते शासन ने नगर पालिका को 15वां वित्त के तहत मिलने वाली करीब पांच करोड़ रुपये के अनुदान पर रोक लगा दी है। इसका प्रतिकूल प्रभाव नगर पालिका के विकास कार्यों पर पड़ेगा। शासन ने यह कार्रवाई वित्तीय वर्ष 2021-22 के सापेक्ष वर्ष 2022- 23 में कर करेत्तर में 15 फीसदी बढ़ोतरी नहीं होने पर की है।
विज्ञापन

नपा के जिम्मेदार इससे इनकार करते हैं और उनका दावा है कि भले ही वित्तीय वर्ष 2022-23 में कम टैक्स वसूली के चलते शासन की ओर से 15वां वित्त की धनराशि पर रोक लगा दी गई है, लेकिन इस वित्तीय वर्ष में स्वकर प्रणाली लागू होने और उससे हुई कर वसूली के आधार पर शासन ने पांच करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान नगर पालिका को आवंटित की है।
विज्ञापन

निदेशालय स्थानीय निकाय, लखनऊ के निदेशक अनुज कुमार झा ने बीते 18 अक्तूबर को जारी पत्र में प्रदेश के 17 जिलों के निकायों के लिए 15वां राज्य वित्त के लिए चार अरब 96 करोड़ 58 लाख एक हजार रुपये की धनराशि जारी की है। इसमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतें शामिल हैं लेकिन शासन ने इस सूची से बलिया नगर पालिका को बाहर रखा है। जबकि जिले के अन्य निकायों को 15वां वित्त आयोग से धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कुल 12 निकाय है। इसमें बलिया और रसड़ा नगर पालिका है। जबकि बैरिया, रेवती, सहतवार, बांसडीह, सिकंदरपुर, मनियर, बेल्थरारोड, नगरा, रतसड़कला और चितबड़ागांव नगर पंचायत है।

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed