फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government should give compensation to those affected by the harvesting: Ram Govind

कटान से प्रभावितों को मुआवजा दे सरकार : राम गोविंद

Wed, 22 Sep 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Government should give compensation to those affected by the harvesting: Ram Govind
बलिया। घाघरा नदी के किनारे कटान के कारण आसपास के गांवों के किसानों की स्थिति भयावह हो गई है। शासन स्तर पर अनेक बार इस मुद्दे को उठाने के बाद भी कटान रोकने हेतु कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उक्त बातें विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने बुधवार को प्रेस को जारी अपने एक बयान में कही। कहा कि रेवती क्षेत्र के गोपाल नगर, वशिष्ठ नगर सहित कई गांवों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। हजारों एकड़ कृषि योग्य किसानों की भूमि घाघरा के कटान से नदी में समाहित हो गई है। उन्होंने शासन से मांग किया कि तत्काल गोपाल नगर, वशिष्ठ नगर, मठिया आदि गांवों के निवासियों के फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाय। साथ ही जिनकी जमीनें कटान से नदी में विलीन हुई हैं, उसका आंकलन कराकर मुआवजा दिया जाय। जिनके मकान गिर गए हैं, उन्हें आवास दिया जाय। कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed