फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government prepares lockdown: Ramashankar

सरकार ने बिना पूर्व तैयारी के देश में लागू किया लॉकडाउन : रमाशंकर

Wed, 03 Jun 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Government prepares lockdown: Ramashankar
बेल्थरारोड। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा कि अनियोजित लॉकडाउन से मजदूर तबाह हो गए और अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। दुनिया से सबक न लेकर सरकार ने नोटबंदी की तरह बिना तैयारी किए देश में लॉकडाउन लागू कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोरोना संक्रमण की आड़ में सरकार देश के ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है। लॉकडाउन लागू करने के पूर्व अन्य राज्यों और महानगरों में फंसे मजदूरों को सकुशल उनके घर भेजने की माकूल व्यवस्था नहीं की गई। इससे मजदूर सड़कों पर मरने लगे। सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का कोई प्रयास नहीं किया और मजदूरों को उनके भाग्य भरोसे छोड़ दिया। उन्होंने लॉकडाउन के मामले में सरकार के रवैए की आलोचना करते हुए कहा कि अगर तैयारी करके लॉकडाउन लागू किया गया होता तो देश की जनता को दुश्वारियों का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed