फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government making trouble for Azam Khan by creating false cases: Ramgovind

झूठे मामले बनाकर आजम खां को परेशान कर रही सरकार : रामगोविंद

Thu, 01 Aug 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government making trouble for Azam Khan by creating false cases: Ramgovind
बलिया। समाजवादी पार्टी नेता व प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा सरकार पर सपा सांसद आजम खां को झूठे मामलों में परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए आजम खां के मुद्दे को हवा दे रही है। अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि लगभग ढाई वर्ष में प्रदेश में विकास की एक ईंट तक नहीं रखी गई जबकि मुख्यमंत्री झूठे विज्ञापन छपवा रहे हैं। वहीं नीरज शेखर से जुड़े सवाल को वह टाल गए।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के विरुद्ध हुई कार्रवाईयों को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रामपुर का जौहर विश्वविद्यालय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी जौहर अली के नाम पर बना है। इसे आजम खां ने अथक परिश्रम से खड़ा किया है। वहां हजारों असहाय और ़गरीब बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। आरोप लगाया कि उस शैक्षिक संस्था को आरएसएस और भाजपा के इशारे पर बदनाम किया जा रहा है। कहा कि जेएनयू को भी इसी तरह बदनाम किया गया। कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को डराने धमकाने की परंपरा नहीं रही है। कहा कि अभी हाल ही में बलिया में भयानक प्राकृतिक आपदा आई। उन्होंने विधानसभा में भी इस बात को उठाया लेकिन उस आपदा से हुए नु़कसान का कोई मुआवजा या सहायता सरकार की ओर से नहीं दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने उन्नाव बलात्कार कांड के आरोपी को भाजपा सरकार द्वारा बचाए जाने का भी आरोप लगाया। कहा कि अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री में थोड़ी भी नैतिकता होती तो उभ्भा कांड और उन्नाव कांड के बाद अपने पद से तुरंत स्ती़फा दे देते। प्रदेश में ़कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। इस दौरान पार्टी जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’, बांसडीह विधान सभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, बेरुआरबरी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव भी उपस्थित रहे। हाल ही मेें सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र व राज्य सभा सांसद रहे नीरज शेखर के विषय में पूछे जाने पर इस सवाल को नेता प्रतिपक्ष टाल गए। कहा कि वह मेरे राजनीतिक गुरु (चंद्रशेखर) के पुत्र हैं। यह उनका निजी फैसला है। वह जहां भी रहे, उनकी मर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed