फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government is doing a show-off in the name of religion: Rajesh

धर्म के नाम पर आडंबर कर रही सरकार : राजेश

Tue, 25 Mar 2025 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Government is doing a show-off in the name of religion: Rajesh
बांसडीह। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म के नाम पर आडंबर करके आम लोगों को धोखा दे रही है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से आम जनता खुश नहीं है। वह मंगलवार को हालपुर गांव में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह के आवास पर पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


राजेश तिवारी ने कहा कि उप्र के सभी जनपदों में लूट, हत्या, डकैती आदि घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था लचर है व अपराध पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। शिक्षा का स्तर गिर गया है। उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण के साथ ही महाकुंभ में भी भ्रष्टाचार हुआ है। विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के कारण ही लोकसभा चुनाव में गठबंधन की सभी पार्टियों को चुनाव में बड़ी सफलता मिली थी। आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। कांग्रेस पार्टी अपने सभी जिला कमेटी को पावरफुल बना रही है। प्रदेश के सभी 403 विधानसभा में अभी से ही 2027 विस चुनाव के लिए प्रत्याशी तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, गाजीपुर जिलाध्यक्ष सुनील राम, पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, प्रभात सिंह, बृजेश सिंह गाट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed