फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government giving laptops, tablets directly without giving unemployment allowance: Danish

बेरोजगारी भत्ता न देकर सीधे लैपटाप, टैबलेट दे रही सरकार: दानिश

Mon, 19 Jun 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government giving laptops, tablets directly without giving unemployment allowance: Danish
बलिया। मुस्कान आईटीआई हरपुर में सरकार की महत्वाकांक्षी टैबलेट योजना के तहत छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सिकंदरपुर भगवान पाठक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवाओं को जब भी जरूरत होगी आपका भाई हमेशा आपके साथ रहेगा। कहा प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर हमेशा गंभीर है। कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता न देकर सीधे उनको लैपटाप और टैबलेट दे रही है। ताकि युवा तकनीकी क्षेत्र में विकास कर सके। पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि टैबलेट पाने वाले सभी छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को संवारने के लिए उपयोग करें।इस मौके पर रमन श्रीवास्तव, प्रबंधक रवि सिंह, प्राइवेट आईटीआई के अध्यक्ष अनूप तिवारी, महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह, शशि सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, गौतम श्रीवास्तव, अभिषेक, विनोद, घनश्याम, राजू गुप्ता, राजेश पांडेय, अनुराग आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के महामंत्री प्रशांत श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed