फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government Engineering College Banwan's efforts to be made after polytechnic: Surendra Singh

पॉलिटेक्निक के बाद राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बनवान का करुंगा प्रयास: सुरेंद्र सिंह

Thu, 17 Sep 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Government Engineering College Banwan's efforts to be made after polytechnic: Surendra Singh
बैरिया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इब्राहिमाबाद में राजकीय पॉलिटेक्निक बनने के बाद राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बनवाने का प्रयास किया जाएगा। उम्मीद है मुख्यमंत्री मना नहीं करेंगे। वे बृहस्पतिवार को इब्राहिमाबाद में 19 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय पॉलिटेक्निक भवन के शिलान्यास पर भूमि पूजन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग भू माफिया हो गए हैं, जो सरकारी जमीन और गरीबों की जमीन को लूटने का प्रयास कर रहे हैं किंतु जब तक जिंदा हूं, ऐसा होने नहीं दूंगा। विधायक ने कहा कि वह आरएसएस के स्वयंसेवक हैं। पॉलिटेक्निक बन जाने से साधनहीन बच्चे भी जूनियर इंजीनियर बनने के लिए कम खर्चे में शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। यह हमारी सरकार के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ करता है। उन्होंने इब्राहिमाबाद सुदिष्ट बाबा पशु मेला की विवादित जमीन के मामले में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जिलाधिकारी ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया है बल्कि दबाव में आकर काम किया है।
विज्ञापन

इसके पूर्व, विधायक ने पंडित रमेश तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजकीय पॉलिटेक्निक का शिलान्यास किया। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, बबन सिंह रघुवंशी, अयोध्या प्रसाद साहू, अनिल सिंह, वीरेंद्र शर्मा, अरविंद सेंगर, मुटन राय, बृजबलि सिंह, बृजेश दत्त शुक्ला, संतोष सिंह, पप्पू सिंह, मंतोष यादव, राकेश यादव, परमेश्वर गिरी, भरत सिंह, विनोद सिंह आदि रहे। अध्यक्षता मंटू बिंद और संचालन हरि कंचन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed