फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Got the second installment, if not received, the land is still there

दूसरी किस्त मिली, नहीं मिली तो अबतक भूमि

Wed, 30 Mar 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Got the second installment, if not received, the land is still there
बैरिया। नगर पंचायत बैरिया में नगरवासियों की सुविधा के लिए अन्त्येष्टि स्थल के निर्माण की स्वीकृति एक वर्ष पहले मिली थी। निर्माण के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई थी।, लेकिन एक वर्ष के दौरान में नगर पंचायत को अभी तक निर्माण के लिए भूमि भी नहीं मिल पाई है और शासन ने निर्माण के लिए दूसरी और अंतिम किस्त भी जारी कर दी है। फिलहाल पेट्रोल पंप के निकट नौ नम्बर वार्ड में अंत्येष्ठि स्थल निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर इसका प्रस्ताव उपजिलाधिकारी के पास भेजा गया है। जमीन की स्वीकृति मिलने के बाद अंत्येष्ठि स्थल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोग शवों के अंतिम संस्कार के लिए गंगा, सरयू नदी के किनारे ले जाते हैं। नदियों को प्रदूषण से बचाने और लोगों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से गांवों और नगर के पास ही अंत्येष्टि स्थलों का निमार्ण कराया जा रहा रहा है। शहरी क्षेत्रों में अन्त्येष्टि स्थलों के विकास योजना के तहत बैरिया नगर पंचायत में मार्च 2021 में 28.79 लाख की परियोजना को स्वीकृति देते हुए पहली किस्त में 14.40 लाख की धनराशि दी गई थी। एक सात बीच चुके हैं और अभी तक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए भूमि नहीं मिली है। फिलहाल नौ नम्बर वार्ड में निर्माण के लिए नगर पंचायत से प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही अन्य स्थानों पर जमीन उपलब्ध कराने की सिफारिश की गई है। इस बीच शासन की ओर से बची दूसरी किस्त 14.39 लाख की भी जारी कर दी गई है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि उपजिलाधिकारी के यहां से जमीन उपलब्ध कराने के लिए सिफारिश की गई है। जमीन उपलब्ध होते ही अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed