{"_id":"582df2d84f1c1b593690077a","slug":"got-relief-due-to-open-various-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":" कई बंद पड़े एटीएम खुलने से राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बंद पड़े एटीएम खुलने से राहत
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
टाउनहाल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर लगी लोगों की कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और 1000 रुपये के नोट बंदी के बाद से चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है। लोग नोट बदलवाने के लिए बैंकों में जमा हो रहे हैं। रिजर्व बैंक के निर्देश के तहत गुरुवार को बैंक में पैसा बदलवाने के लिए लाइन में लगे लोगों की अंगुली में स्याही लगाई गई ताकी कोई भी व्यक्ति एक निश्चित अवधि तक दुबारा करेंसी नहीं बदलवा सके। वहीं स्याही लगने के बाद लोगों को मतदान की याद ताजा हो गई।
आज 2500 रुपये मिलने पर स्याही लगी। गुरुवार को शहर के कई बैंकों में करेंसी बदलवाने के बाद लोगों की उंगली में स्याही लगाई गई। वहीं गुरुवार को अन्य दिनों की अपेक्षा बैंकों में पैसा जमा निकासी करने वालों की भीड़ कम रही। इसकी वजह यह भी है कि शहर के कई एटीएम खुल गए थे, जिस कारण भीड़ कुछ वहां भी छट गई।
शहर के स्टेशन रोड, टाउन हाल बैंक से रुपये बदलवाने एवं जमा-निकासी कराने के लिए रोड, ओक्डेनगंज रोड, माल गोदाम रोड, भृगु आश्रो रोड, मिड्ढी चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, एनसीसी तिराहा आदि मुख्य जगहों पर स्थित बैंकों में गुरुवार को भी लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान कुछ बैंकों में रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार पैसा बदलने के लिए लाइन में खड़े लोगों के हाथों में स्याही लगाई है। वहीं कई बैंक अधिकारियों का कहना है कि निर्वाचन विभाग की तरफ से अभी तक इंक की व्यवस्था नहीं कराई गई है, जिस कारण जहां-तहां से स्याही की व्यवस्था कर काम चलाया गया।