फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gorakhpur team wins 2-1

गोरखपुर की टीम 2-1 से हुई विजयी

Sun, 22 Dec 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur team wins 2-1
मनियर इण्टर कालेज के मैदान में खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त करते बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी। - फोटो : BALLIA
मनियर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनियर फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान मेंमनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में सात दिवसीय फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच के प्रथम दिन रविवार को फुटबॉल एकेडमी टीम गोरखपुर व फुटबॉल एएफ टीम पटना के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर की टीम 2-1 से विजयी रही। मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बक्सर बिहार के विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा किक मारकर खेल की शुरुआत की। इसके पूर्व शांति के प्रतीक राष्ट्रगान भी गाया गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि खेल आपसी भाईचारा चारा का संकेत देता है। मै चाहूंगा कि हमारे सारे खिलाड़ी भाई खेल को भाई चारे की भावना से खेलें। मैच शुरू होने के पंद्रह मिनट बाद गोरखपुर टीम के खिलाड़ी अशोक कुमार ने एक गोल मारकर टीम को बढ़त बना दिया। वहीं कार्नर मिलने पर गोरखपुर के खिलाड़ी प्रदीप राजभर ने एक गोल और दागकर पटना की टीम के आगे दीवार खड़ी कर दी। हाफ टाईम के बाद पटना की टीम में नाइजीरिया से आए खिलाड़ी एड्रीव बम्बा ने एक गोल दाग दी। काफी हो हल्ला के बाद पटना की टीम को भी एक कार्नर मारने को मिला, लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई। इस तरह से गोरखपुर की टीम 2-1 से विजयी रही। मैच के दौरान रेफरी की भूमिका जमाल अख्तर, बीरेंद्र सिंह अकेला, नासिर अल्लाह खान, अनिल कुमार ने निभाई। वहीं, उद्घोषक राजू सिंह एवं तनवीर अहमद रहे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ओमकार सिंह, भारतेंदु सिंह, इण्टर कॉलेज के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह, भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचितानन्द नन्द तिवारी ,श्रीनिवास मिश्रा, प्रधानाचार्य हरेराम सिंह, प्रवक्ता हरिंदर सिंह, सुनील कुमार उपाध्याय, व्यास मुनि उपाध्याय, बशिष्ठ मुनि उपाध्याय, खेदन सिंह, रामजी सिंह आदि रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह व सचिव नसीरुल्लाह भाई ने सबके प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के संयोजक अमित कुमार सिंह रिंकू ने मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मैच में गोरखपुर की टीम में अभिनव सिंह , मनिष यादव, राकेश कुमार, मोनू, अतहर, प्रदीप राजभर, सरफराज, अशोक यादव, पियूष कुमार, सोनू, विवेक कुमार तपीर खान रहे। जबकि पटना की टीम में गुलाब, मिथिलेश, कुदन, निखिल कुमार, बनटी मली गुरफान धनु कुमार, नवीन जेम्बा, चन्दन कुमार मनोज कुमार, एड्रीव बम्बा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed