{"_id":"6815f9bd2ef502968b0230af","slug":"gorakhpur-defeated-varanasi-by-four-runs-in-the-semi-final-of-the-cricket-tournament-and-entered-the-final-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में गोरखपुर ने वाराणसी को चार रन से हराया, फाइनल में प्रवेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में गोरखपुर ने वाराणसी को चार रन से हराया, फाइनल में प्रवेश किया
Sat, 03 May 2025 04:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 03 May 2025 04:41 PM IST
सार
क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में गोरखपुर की टीम ने वाराणसी की टीम को चार रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गोरखपुर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की और 44 रन बनाए। बदले में दूसरी टीम ने मात्र 40 रन ही बनाया और हार गई।
विज्ञापन
खेल का मैदान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बेल्थरारोड क्षेत्र के ग्राम फरसाटार में मोहम्मद शिबली फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में गोरखपुर ने वाराणसी को रोमांचक मैच में चार रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, देवरिया ने ज्ञानकुंज को 23 रन से शिकस्त दे फाइनल में जगह बनाई। देवरिया और गोरखपुर के बीच फाइनल में खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
सपा नेता डॉ. संतोष कुमार व अंगद यादव ने मैच का शुभारंभ किया। प्रथम चक्र के मैच में गोरखपुर ने टॉस जीता तथा पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 44 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे वाराणसी के खिलाड़ियों ने दयनीय प्रदर्शन किया तथा सभी विकेट गंवाकर महज 40 रन ही बना सकें।
विज्ञापन
इस प्रकार गोरखपुर ने वाराणसी को चार रन से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। दूसरे राउंड के मैच में पचौवा क्लब देवरिया ने ज्ञानकुंज अकेडमी को 23 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीत कर देवरिया ने निर्धारित ओवरों में 53 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में उतरी ज्ञानकुंज की टीम 30 रन के योग पर ढेर हो गई। फाइनल में गोरखपुर व वाराणसी के बीच कड़ा मुकाबला होगा। शारिक अशरफ, नौशाद अंपायर रहे। जबकि शुभम, जीशान व भारती ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई। मौके पर बाबर फरसाटारी, मिनहाज हसन, शारिक, अन्नू भाई, नसीब अहमद आदि मौजूद रहे।