फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Goods train divided into two parts, jammed due to closure of crossing in ballia

Ballia News: दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, क्रासिंग बंद होने से लगा जाम

Tue, 02 Aug 2022 11:48 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Aug 2022 11:48 AM IST
सार

इंदारा की तरफ से आ रही मालगाड़ी सोमवार रात 8.37 बजे रसड़ा रेलवे स्टेशन से एक किमी पहले दो हिस्सों में बंट गई। चालक को इसकी जानकारी तब हुई, जब मालगाड़ी रसड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

विज्ञापन
Goods train divided into two parts, jammed due to closure of crossing in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ani

विस्तार

बलिया में मऊ-रसड़ा रेल खंड स्थित छितौनी रेलवे फाटक के पास सोमवार की देर शाम मऊ की ओर से आ रही मालगाड़ी हुक निकलने से दो हिस्सों में बंट गई। इसके चलते छितौनी क्रासिंग बंद होने से रसड़ा-नगरा मार्ग पर जाम लग गया। जानकारी होने के बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोका और ट्रेन को पीछे ले जाकर छूटे डिब्बों को जोड़कर मालगाड़ी को आगे लेकर गया।

विज्ञापन


इंदारा की तरफ से आ रही मालगाड़ी सोमवार रात 8.37 बजे रसड़ा रेलवे स्टेशन से एक किमी पहले गढ़िया रेलवे क्रासिंग को पार कर चुकी थी। कपलिंग लूज होने के चलते मालगाड़ी के पीछे के गार्ड समेत कुछ डब्बे अलग होकर पीछे छूट गए। चालक को इसकी जानकारी तब हुई, जब मालगाड़ी रसड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


रेल कर्मचारियों की मदद से मालगाड़ी को वापस ले जाया गया। पीछे छूटे बोगियों को जोड़कर मालगाड़ी रसड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद खड़ी हो गई। इसके चलते छितौनी क्रासिंग भी काफी देर तक बंद रही। इस वजह से रसड़ा-नगरा मार्ग पर जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed