बैरिया। तहसील परिसर में शनिवार से अखिल भारत वर्षीय गोंड सभा की तरफ से जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद शंकर गोंड ने कहा कि गोंड जाति का सर्टिफिकेट बैरिया तहसील द्वारा जारी न किया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाधिकारी से मांग किया है कि हमें हमारे हक से बेदखल न किया जाय। हमारे समाज के बच्चे किसी भी नौकरी में जाति सर्टिफिकेट न होने की वजह से अपना वाजिब हक पाने से वंचित हो जा रहें हैं। जिलाध्यक्ष ने चेताया कि अति शीघ्र गोंड समाज का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता है तो ये अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन अति शीघ्र आमरण अनशन में तब्दील हो जायेगा। अनिश्चितकालीन धरना सभा मे अन्य लोगों के अलावा तहसील अध्यक्ष ददन गोंड, रविन्द्र गोंड, अरिमर्दन गोंड,धनजी गोंड, तिलक गोंड, रमेश गोंड, विजय प्रधान, अमीरचंद, सुदिष्ट गोंड आदि मौजूद रहे।