फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Golu murder case: If police procrastinate then there will be a road blockade

गोलू हत्याकांड : पुलिस ने की हीलाहवाली तो होगा चक्काजाम

Sat, 05 Jul 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Golu murder case: If police procrastinate then there will be a road blockade
जयप्रकाश नगर। टोला शिवन राय में समाजवादी पार्टी से सांसद सनातन पांडेय ने गोलू यादव के घर पहुंचकर उनके परिजनाें से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई करने में लापरवाही करेगी तो सपा के कार्यकर्ताओं शिवन टोला चट्टी पर एनएच 31 पर चक्काजाम करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

गोलू के चाचा ने सांसद से शिकायत की कि पुलिस कुछ आरोपियों का नाम एफआईआर से निकालने की कोशिश कर रही है।
सांसद ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में अपराध और विशेष कर एक गैंग का आतंक है। कार्रवाई के बजाय पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। सांसद ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने एफआईआर की कॉपी, कुछ वीडियो फुटेज को डीजीपी उत्तर प्रदेश, एडीजी वाराणसी, डीआईजी आजमगढ़, पुलिस अधीक्षक बलिया को अपने मेल से भेजते हुए मामले में न्यायोचित कार्यवाही की मांग की। वहीं एसएचओ बैरिया राकेश कुमार सिंह से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में मृतक के पिता हरेन्द्र यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से दिए गए एक लाख रुपये का चेक देते हुए अपने पास से दस हजार रुपये नकद दिया। विधायक जयप्रकाश अंचल ने भी पीड़ित परिवार को सहायता के रूप में एक चेक प्रदान किया। इस मौके पर दशरथ यादव, अजय कुमार यादव, राजकुमार यादव, भरत यादव, बसन्त यादव, शामू ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed