फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Goldsmiths shouted for participation in power

सत्ता में भागीदारी के लिए स्वर्णकारों ने भरी हुंकार

Sat, 03 Sep 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Goldsmiths shouted for participation in power
बलिया। नगर के टाउन हाल के बापू भवन में शनिवार को स्वर्णकार सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें संगठन के जिले भर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के महासचिव गोविंद वर्मा और विशिष्ट अतिथि रितु वर्मा व विधायक मोहन वर्मा, विनय वर्मा और रसड़ा नपा की अध्यक्ष मोती रानी सोनी रहे।
विज्ञापन

सम्मेलन में सत्ता में स्वर्णकार समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने और पूर्वांचल में स्वर्णकार समाज की एकजुटता पर बल दिया गया। सभी वक्ताओं ने सर्राफ व स्वर्णकारों का उत्पीड़न रोकने की सरकार से मॉग से तथा जीएसटी के नियमों में ढील देने की गुजारिश की। साथ ही स्वर्णकार समाज के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर असलहा का लाइसेंस मुहैया कराने की भी मांग की। सम्मेलन में विनोद शाह, टुनटुन सर्राफ, वशिष्ठ नारायण सोनी, अनिल वर्मा, गणेश सोनी, डॉक्टर उमेश चंद्र, गुड्डू सोनी, संजीव वर्मा, केशव सर्राफ, विकास सर्राफ, मदन सोनी, मोहन सिंह वर्मा, अक्षय लाल सोनी, अजीत वर्मा, मनोज कुमार सर्राफ, रवि सोनी, संजय कुमार, कैलाश सराफ, केदार वर्मा आदि मौजूद रहे। संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता दिनेश चंद्र सर्राफ और संचालन मनीष कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed