बलिया। उप्र स्वर्णकार संघ एवं उप्र स्वर्णकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्णकार समाज के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि प्रदेश में आए दिन स्वर्णकारों/ सरार्फा कारोबारियों के साथ लूट, छिनैती एवं हत्या तथा महिलाओं के गैंगरेप की घटनाएं हो रही है। कहा पूरे प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। प्रदेश की सरकार कानों में तेल डालकर बैठी है जबकि स्थानीय प्रशासन भी संवेदन शून्य बैठा है। उन्होंने मांग किया कि प्रदेश में अपराधियों पर अंकुश लगाकर लूट, छिनैती एवं हत्या जैसे अपराधों को रोका जाए। प्रदेश के स्वर्ण कारोबारियों को उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के दृष्टिगत प्राथमिक के आधार पर शास्त्र लाइसेंस जारी करने के लिए प्रत्येक जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया जाए। व्यवसायियों क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त की व्यवस्था सुदृढ़ हो ताकि लूट, छिनैत हत्या जैसी घटनाओं पर विराम लग सके। घटनाओं में मृत स्वर्ण कारोबारियों के परिजनों को तत्कालिक 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिया जाए। लूट की घटनाओं में माल बरामदगी होने पर उसे मालखाने में न जमा करके उसके मालिक को लौटाया जाए ताकि वह पुन: अपनी जीविका को शुरू कर सके। इस मौके पर उमेशचांद्र सरार्फ, मणिलाल, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, संतोष सोनी, रवि वर्मा, पवन सोनी, अर्जुन सरार्फ, मोहन सिंह वर्मा, प्रेमचंद्र सरार्फ, जितेंद्र, भृगुनाथ, अंचल वर्मा, निर्भय प्रकाश आदि रहे।