फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gokul mission plan is only on paper, most do not know it

गोकुल मिशन योजना कागजों में ही, अधिकतर इसे जानते ही नहीं

Wed, 30 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gokul mission plan is only on paper, most do not know it
बलिया। राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना जिले में परवान चढ़ती नहीं दिख रही है। कारण साफ है कि योजना का लाभ लेना तो दूर पशुपालकों को इसके बारे में जानकारी तक नहीं है। स्वदेशी दुधारू पशुओं को बढ़ावा देने के लिए योजना संचालित की गई थी। इस योजना के तहत स्वदेशी पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान को नि:शुल्क रखा गया था।
विज्ञापन

इस योजना में शहरी क्षेत्र के अलावा जिले की 940 ग्राम पंचायतों को शामिल किया है। इस योजना को लेकर जब पशु पालकों से बात की तो अधिकांश लोग ऐसे मिले, जिन्हें योजना के बारे में ही जानकारी ही नहीं है। इस योजना के अंतर्गत पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ ही वैज्ञानिक रूप से वृद्धि करने के विषय में बताया जाना है। मुख्य उद्देश्य स्वदेशी नस्ल के गोवंश को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही पशुओं को विभिन्न प्रकार की प्राण घातक बीमारियों से बचाना है। योजना के माध्यम से लाल सिंधी, गिर, थारपरकर और साहीवाल आदि जैसी उच्च कोटि की स्वदेशी नस्लों का उपयोग करके अन्य नस्लों की गायों का विकास करना है।
विज्ञापन

बोले पशुपालक, नहीं मिला कोई लाभ
टेड़वा के मठिया गांव निवासी पशुपालक हरेराम यादव का कहना है मिशन गोकुल योजना शुरू की गई है, लेकिन पशुपालकों को इसका लाभ मिलना तो बहुत दूर, उन्हें योजना के की पूरी जानकारी तक नहीं है और न ही इस योजना का किसी भी पशुपालक को अभी तक लाभ मिला। नरही निवासी जवाहर राय का कहना है कि योजना के तहत क्षेत्र के ज्यादातर पशुपालकों को योजना जानकारी नहीं है। इसी वजह से योजना परवान नहीं चढ़ सकी है। नरही गांव निवासी राजेंद्र पांडेय के अनुसार मिशन गोकुल जैसे कोई योजना है, उन्हें जानकारी नहीं है और न हीं उन्हें आज तक योजना का लाभ मिला है। योजना सिर्फ कागजों में चल रही है। शाहपुर बभनवली के त्रिवेणी यादव ने बताया कि उन्हें इस योजना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय मिशन गोकुल योजना में पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान का लाभ मिलता है। इसके अंतर्गत पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है। इस योजन के संबंध में पशुपालन विभाग की टीम गांव-गांव जाकर पशुपालकों को जानकारी दे रही है। लगभग 50 प्रतिशत कार्य हो चुका है। जल्द पूरे जनपद को कवर कर लिया जाएगा।
-डॉ संजय श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुपालन विभाग, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed