फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Goddess Lakshmi pleased on the market, turnover of 90 crores.

बाजार पर देवी लक्ष्मी की कृपा, हुआ 90 करोड़ का कारोबार.

Fri, 13 Nov 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Goddess Lakshmi pleased on the market, turnover of 90 crores.
नगर के आर्यसमाज रोड-ओक्डेनगंज स्थित केपी ज्वेलर्स की दुकान पर खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना काल में धनतेरस के दूसरे दिन यानि शुक्रवार को बाजार में देवी लक्ष्मी की कृपा से जमकर धन वर्षा हुई। दिनभर में लगभग 80 से 90 करोड़ रुपए के बिजनेस होने का अनुमान है। देर शाम सराफा, इलेक्ट्रानिक, कपड़ा, बर्तन और ऑटोमोबाइल दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। त्योहारी बाजार को लेकर पुलिस ने पहले से ही तैयारी की थी। बावजूद इसके, बाजार में जाम जैसी स्थिति बनी रही। धनतेरस पर उम्मीद से बेहतर कारोबार होने से व्यापारी उत्साहित हैं। नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार, पिछले साल के बजाय इस बार कारोबार करीब 90 करोड़ का आंकड़ा छू गया। कोरोनाकाल के चलते व्यापारियों को इससे आधे कारोबार की ही उम्मीद थी। व्यापारी एक दिन के कारोबार से काफी संतुष्ट भी हैं। अनलॉक में शहर का एक दिन का अधिकतम कारोबार करीब पांच करोड़ का आंकड़ा ही छू पा रहा था।
विज्ञापन

धनतेरस पर सराफा मार्केट में सुबह से देर शाम तक दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। शहर में करीब सभी सराफा दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। सराफा व्यापारियों की माने तो धनतेरस के दूसरे दिन लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। बर्तन की दुकानों में करीब एक करोड़ रुपए, कपड़ा दुकान में डेढ़ से दो करोड़ और इलेक्ट्रानिक-इलेक्ट्रिकल दुकानों में 07 से 08 करोड़ रुपए की खरीदारी हुई। इसके अलावा, जूता-चप्पल, पटाखा और अन्य दुकानों में भी लोगों ने जमकर खरीदी की। देर शाम तक ग्राहकी होने से मार्केट में चहल-पहल रही। शहर के आटोमोबाइल शोरूम में भी देर शाम तक ग्राहकों की लाइन लगी रही। धनतेरस पर शुभ खरीदी के लिए लोगों को मोटर साइकिलों की खरीदी की। इसके अलावा, अन्य लक्जरी वाहनों के शोरूम में भी ग्राहकों की चहलकदमी रहीं। वाहनों की बुकिंग और ब्रिकी को मिलाकर व्यापारियों ने धनतेरस पर लगभग 17 करोड़ रुपए की ब्रिकी होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

अपाचे और एक्सल की रही डिमांड
धनतेरस के दूसरे दिन बाइक बाजर में खूब चहल-पहल रही। लोगों धनतेरस के अवसर पर मोटरसाइकिलों की खरीद को खास तवज्जों दी। जिसके कारण मोटरसाइकिलों के शोरुम पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। नगर स्थित आदर्शनी टीवीएस के शोरूम में दो दिन में टीवीएस की अपाचे और एक्सल मोटरसाइकिलों की खास डिमांड रही। मैनेजर वीके यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक्सल की बिक्री रही, जबकि शुक्रवार को अपाचे ने बाजार मारा। इस प्रकार एजेंसी से महज एक दिन में करीब 401 गाड़ियों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed