{"_id":"572ccc3b4f1c1b5b315cd030","slug":"gm-ka-nirikshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 06 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव कुमार मिश्र ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच पड़ताल की। साथ ही यात्री सुविधाओं की विस्तार के लिए मातहतों को कड़े निर्देश दिए।
जीएम राजीव कुमार मिश्र शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन से बेल्थरारोड पहुंचे। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर सुंदरीकरण का निर्देश दिया। प्लेटफार्म नंबर एक और दो की लंबाई बढ़ाने, महिला प्रतिक्षालय निर्माण, पेयजल सुविधा बढ़ाने का निर्देश दिया।
जीएम ने रेलवे भूमि में अवैध अतिक्रमण किए जाने पर नाराजगी जताई और भूमि के सीमांकन कार्य का निर्देश दिया। जीएम ने बताया कि बापू धाम, शालिमार और पुणे एक्सप्रेस का बेल्थरारोड में ठहराव के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक कदम उठाए गए है। इस मौके पर अनेक समाजिक संगठनों से जुड़े नेताओं ने यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए जीएम को ज्ञापन दिया। जीएम ने लोगों से मिल समस्याएं सुनी तथा समाधान का भरोसा दिलाया।