फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girlfriend to the boyfriend's house on the other

दूसरे से सगाई पर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका

Fri, 17 Mar 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Fri, 17 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी की शादी तय होने की सूचना मिलने पर प्रेमिका पहले उसके घर पर पहुंची, और वहां से परिवार वालों के विरोध करने पर वह कानून के शरण में गई, जहां पुलिस ने भी गंभीरता दिखाई और प्रेमिका को न सिर्फ न्याय मिला बल्कि उसकी प्रेमी से शादी भी हुई।
विज्ञापन



रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के तिराहीपुर निवासी आरती साहनी के साथ गाजीपुर जनपद के बड़ेसर थाना अंतर्गत नवकापुरा निवासी कृष्णा साहनी से करीब पांच वर्ष पूर्व किसी शादी समारोह में आंखें चार हुई थी। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और साथ जीने-मरने की कसम खाई। इसी बीच रिश्ता करवट लिया और प्रेमी ने अपनी शादी कहीं और तय कर ली। इसके बाद सगाई भी कर ली।
विज्ञापन



किसी प्रकार इसकी भनक प्रेमिका को लग गई। वह रोती हुई पहले गाजीपुर अपने प्रेमी के पास गई, जहां प्रेमी के परिवार वालों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। इसके बाद रोती-बिलखती प्रेमिका रसड़ा कोतवाली में आई और पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस गाजीपुर से प्रेमी को उठा ले आई। दोनों परिवार के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। इसी बीच प्रेमी की शादी जिस लड़की से तय हुई थी, मंगेतर भी पहुंच गई।  अंतत: पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को एक कराया, वहीं मंगेतर को उसका सगाई में किए गए खर्च का रकम अदा करवाया। अंतत: दोनों परिवार की रजामंदी से शादी हुई और आरती सदा के कृष्णा के हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed