फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girl student died while crossing the track while taking selfie

सेल्फी लेते समय छात्रा, पटरी पार करते समय अधेड़ की गई जान

Sat, 17 Sep 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Girl student died while crossing the track while taking selfie
जनपद में शुक्रवार को लापरवाही में दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दौरान एक छात्रा सेल्फी लेते वक्त तो एक अधेड़ रेलवे पटरी पार करते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर सेल्फी लेने समय छात्रा ट्रेन से गिरी
वाराणसी-छपरा रेलखंड स्थित वैना रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की सुबह डाउन पैसेंजर ट्रेन में सेल्फी लेते समय एक छात्रा गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फेफना थाना क्षेत्र के कोपवा गांव निवासी तनु सिंह (21) पुत्री हरेंद्र सिंह डाउन पैसेंजर ट्रेन में जिगनी से अपने दोस्तों के साथ चढ़ी थी। पड़ने के लिए टीडी कालेज बलिया आ रही थी। जैसे ही वायना रेलवे क्रॉसिंग के आसपास ट्रेन पहुंची, सेल्फी लेने के दौरान असंतुलित होकर रेलवे ट्रैक पर गिरकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी पार करते कर्मचारी ट्रेन की चपेट में आया
चितबड़ागांव। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक से नीचे उतरकर पटरी पारकर दो नंबर पर जाते समय नगर पंचायत के वार्ड 11 जवाहर नगर निवासी मुन्नी लाल कन्नौजिया (55 वर्ष) की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बलिया की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार होने के लिए जल्दी में जाने के चक्कर में मालगाड़ी की चपेट में आ गए। धक्का लगने के कारण मौत हो गई। रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया जिला अस्पताल भेज दिया। मुन्नीलाल कननौजिया गाजीपुर खादी मंडार में संविदा पर कार्यरत थे। प्रतिदिन ट्रेन से घर आया जाया करते थे।

उनकी पत्नी व दो लड़के और 3 लड़कियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। स्टेशन के एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए बनाया जा रहा फुट ओवरब्रिज लगभग डेढ़ वर्षों से आधा अधूरा पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार रेलवे के उच्च अधिकारियों को फुटओवर ब्रिज का तत्काल निर्माण पूरा करने के लिए पत्र दिया गया, लेकिन कार्य ठप है। यदि स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज तैयार होकर चालू हालत में होता तो यह दुर्घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed