फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girl student caught giving exam in place of another, case filed

बलिया: दूसरे की जगह परीक्षा देती पकड़ी गई छात्रा, मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Feb 2023 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Girl student caught giving exam in place of another, case filed
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही हैं। नकल की रोकथाम को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त है। एससी कालेज में दूसरी पाली में आयोजित बीए स्नातक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में चेकिंग के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा देती एक छात्रा पकड़ी गई। केंद्र व्यवस्थापक की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया। इस कार्रवाई के बाद छात्रों में खलबली है।
विज्ञापन

एससी कालेज में टीडी कालेज के छात्रों का सेंटर आया हुआ है। शाम के पाली में बीए स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। उसी दौरान अचानक वाह्य सचल दल के सदस्य जांच करने लगे। इस दौरान सिकंदरपुर निवासी एक छात्रा के बीए तृतीय सेमस्टर की परीक्षा सुखपरा निवासी बीए द्वितीय समेस्टर की छात्रा परीक्षा देती मिली।
विज्ञापन

जांच के दौरान सचल दल ने संबंधित पत्रावलियों की जांच के बाद पकड़ लिया। केंद्र व्यवस्थापक एससी कालेज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज परीक्षार्थियों में भय का माहौल है। वहीं, छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस बाबत कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed